गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
Seraikella Kharsawan
सरायकेला-खरसावां: जिला प्रशासन की ओर से झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों के नव नामांकन के लिए शारीरिक जांच परीक्षा एवं लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा Birsa Munda Stadium, Seraikela में आयोजित की जाएगी।
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, सरायकेला-खरसावां की ओर से जारी सूचना के अनुसार विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी एवं दावा-आपत्ति के बाद पात्र अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को अपने-अपने प्रखंड के लिए तय तिथि पर सुबह 5 बजे परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
अभ्यर्थियों को अपने साथ आवेदन की पावती रसीद (Acknowledgement Slip) तथा पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से किसी एक की मूल प्रति साथ लानी होगी।
प्रखंडवार परीक्षा तिथि इस प्रकार है –
कुकड़ू – 17 मार्च 2026 (888 अभ्यर्थी)
कुचाई – 18 मार्च 2026 (1189 अभ्यर्थी)
गम्हरिया – 19 मार्च 2026 (1086 अभ्यर्थी)
ईचागढ़ – 23 व 24 मार्च 2026 (1535 अभ्यर्थी)
चांडिल – 28 मार्च 2026 (1149 अभ्यर्थी)
राजनगर – 1 व 2 अप्रैल 2026 (1778 अभ्यर्थी)
सरायकेला – 4 अप्रैल 2026 (1317 अभ्यर्थी)
खरसावां – 6 अप्रैल 2026 (1291 अभ्यर्थी)
नीमडीह – 7 अप्रैल 2026 (1168 अभ्यर्थी)
गैर तकनीकी (शहरी) – 8 अप्रैल 2026 (293 अभ्यर्थी)
तकनीकी (शहरी) – 9 अप्रैल 2026 (172 अभ्यर्थी)
जिला प्रशासन ने बताया कि कुछ अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन में अंकित प्रखंड और स्थानीय निवास प्रमाण पत्र में दर्ज प्रखंड अलग-अलग पाए गए हैं। ऐसे मामलों में अभ्यर्थियों को उनके स्थानीय निवास प्रमाण पत्र में अंकित प्रखंड के अनुसार रिक्तियों के विरुद्ध माना गया है।
इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्थानीय निवास प्रमाण पत्र में अंकित प्रखंड के अनुसार प्रकाशित मास्टरशीट में अपना नाम, निबंधन संख्या एवं अन्य विवरण का मिलान कर निर्धारित तिथि पर परीक्षा में शामिल होना सुनिश्चित करें।