जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग का प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला,
Seraikella
सरायकेला-खरसावां जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य मेला पूरे राज्य में 6 से 10 जनवरी तक आयोजित होगा। इसी कड़ी में सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न प्रखंडों में 7 जनवरी एवं 9 जनवरी को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोगों को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं चिकित्सीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सिविल सर्जन दो सरयू प्रसाद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
