स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन,
Seraikela
सरायकेला। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को सीनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जा रहा है ।
सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने बताया कि सरायकेला प्रखंड का स्वास्थ्य मेला सीनी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित किया जाएगा। मेले के सफल संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुशीला तिर्की, प्रेमचंद महतो एवं विष्णु कांत महतो को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एनसीडी काउंटर पर डॉ. समीर कुमार, अमृता महतो, नमिता बरला एवं कंचन टोप्पो अपनी सेवाएं दे रहें हैं।
स्वास्थ्य मेले में सामान्य चिकित्सा के साथ-साथ मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, नेत्र जांच, ईएनटी, मोतियाबिंद, परिवार नियोजन, दंत चिकित्सा, पोषण परामर्श, त्वचा रोग, मलेरिया, टीबी, कुष्ठ रोग एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव, व्यक्तिगत एवं पर्यावरणीय स्वच्छता, किशोर-किशोरियों की स्वास्थ्य जांच व परामर्श तथा डिजिटल हेल्थ कार्ड की सुविधा भी लाभुकों को उपलब्ध कराई जा रही है।
