जिला स्तरीय युवा महोत्सव मे सामूहिक लोकगीत नृत्य, भाषण, कविता और चित्रांकन प्रतियोगिता, 400 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, युवा शक्ति को संगठित कर भारत को एक समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना उद्देश्य
Kharsawan
सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए आज जिले के अपर उपायुक्त जयवर्धन ने कहा की राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भारत की युवा शक्ति को संगठित करने के लिए यह एक संयुक्त और सकारात्मक प्रयास है। इसका उद्देश्य युवा शक्ति को संगठित कर भारत को एक समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण है। सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह में कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र महतो, नगर प्रशासक समीर बोदरा, कोल्हन यूनिवर्सिटी के संयोजक दारा सिंह एवं जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने किया। इस दौरान सामूहिक लोकगीत नृत्य भाषण कविता और चित्रांकन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें जिले के लगभग 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता के सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में सरना नव युवक संघ कुचाई ने प्रथम एंजेल केसरी एवं नृत्य दल ने द्वितीय जबकि बालमती ग्रुप ने तृतीय स्थान हासिल किया। सामूहिक गीत प्रतियोगिता में ऋचा प्रजापति की टीम ने प्रथम सुकरा हादसा ग्रुप द्वितीय एवं सुष्मिता महतो ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रांकन प्रतियोगिता में लक्ष्मी महतो प्रथम सुनीता हेंब्रम द्वितीय एवं नीति सहित तृतीय स्थान पर रही।

भाषण प्रतियोगिता में शंभू चरण बेहरा प्रथम, चांद फरहाना द्वितीय एवं मेघा पांडे तीसरे स्थान पर रही।
कविता लेखन मैं नीलिमा बागे ने पहला स्थान, पायल महतो ने दूसरा स एवं सुखदेव महतो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
