कुचाई के चम्पत में ग्रामीणों की हुई ग्राम सभा
सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति का गठन,
चाम्पाय मुंडा अध्यक्ष एवं कारु मुंडा बने सचिव,
kuchai
कुचाई प्रखंड के छोटासेगोई पंचयात अन्तर्गत, चम्पत में ग्राम सभा किया गया। सभा की अध्यक्षता सोंगड़ा मुंडा ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति का गठन किया गया। पूर्व में सामुदायिक वन पालन समिति का गठन किया गया था। जिसे आज पुनर्गठन कर सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति के नाम से नामाकरण किया गया। इस समिति में 11 सदस्यों को रखा गया है। जिसमें 4 महिलाओं को भी समिति में रखा गया।

सबसें पहले समिति के सदस्य के रूप में कारु मुंडा, कुजरी मुंडा, चाम्पाय मुंडा, सुखलाल सिजुई, लखन सिंह मुंडा, बिरसा मुंडा, सोहराई मुंडा, तारामुनी देवी, मंजोदरी देवी, बिमला मुंडा, तथा सुनिया मुंडा को शामिल किया गया है। उपरोक्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से चाम्पाय मुंडा को सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कारु मुंडा को सचिव मनोनीत किया। साथ ही धरती आबाः जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति और ग्राम सभा के नाम पर बचत खाता खोलने का निर्णय हुआ। इस ग्राम में आगामी 19 सितंबर 2025 को वनाधिकार बोर्डगाड़ी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस आम सभा मेे मुख्य रूप से आईसीएफजी के केन्द्रीय सोहन लाल कुम्हार, कारु मुंडा, कुजरी मुंडा, चाम्पाय मुंडा, सुखलाल सिजुई, लखन सिंह मुंडा, बिरसा मुंडा, सोहराई मुंडा, तारामुनी देवी, मंजोदरी देवी, बिमला मुंडा, सुनिया मुंडा आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
