खरसावां मे लगा निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उद्देश्य,
Kharsawan
सरायकेला। श्री साई सेवा संस्था एवं जिला अंधापन नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को खरसावां प्रखंड क्षेत्र में निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा समय रहते आंखों से संबंधित रोगों की पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करना रहा। यह स्वास्थ्य शिविर सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह के आदेशानुसार आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान मोतियाबिंद, दृष्टिदोष, आंखों में जलन, लालिमा सहित अन्य नेत्र रोगों से पीड़ित मरीजों की पहचान की गई। शिविर में आए कई मरीजों को मौके पर ही परामर्श दिया गया, जबकि गंभीर रोग से ग्रसित मरीजों को आगे के उपचार एवं ऑपरेशन हेतु चिन्हित कर संबंधित अस्पताल में भेजने की व्यवस्था की गई।स्वास्थ्य शिविर में जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।थही
चिकित्सकों ने लोगों को आंखों की देखभाल, नियमित जांच और स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे स्पष्ट है कि क्षेत्र में इस तरह के आयोजनों की अत्यधिक आवश्यकता है।कार्यक्रम के सफल संचालन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरसावां के चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि आगे भी विभिन्न पंचायतों में इसी तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। मंगलवार को पंचायत भवन हारिभांजा एवं 22 दिसंबर को पंचायत भवन कृष्णापुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने शिविर के आयोजन के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं श्री साई सेवा संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर गरीब और असहाय लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी
