सरायकेला के दुगनी पुलिस लाइन में 6,23 लाख की लागत से बनने वाली जलमिनर का शिलान्यास,
Seraikella
सरायकेला ।दुगनी स्थित पुलिस लाइन केंद्र में 6,23,800.00 की लागत से बनने वाली जलमिनर का शिलान्यास हुआ। मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं जिला परिषद सदस्य गम्हरिया शंभू मंडल ने शिलापट खोलकर तथा नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों को कहा कि केंद्र के अंदर जो भी समस्याएं हैं, उन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा की पुलिस केंद्र की समस्या जो भी होंगे उन समस्याओं का समाधान के लिए बोर्ड में प्रस्ताव पारित करते हुए कार्य किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए वे तत्पर रहते हैं ।पानी- बिजली एवं अन्य सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं का पाना सभी का अधिकार है। इस अवसर पर मे.दिव्यांश इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर निखिल भल एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित थे।
