कैबिनेट में पेसा कानून पास होने पर उत्साहित ग्राम प्रधान महासभा के द्वारा सरायकेला मे भगवान बिरसा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,
Seraikela
झारखंड कैबिनेट में पेसा कानून को पास किए जाने सी उत्साहित ग्राम प्रधान महासभा द्वारा सोमवार को बिरसा चौक पर एकत्रित होकर भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम प्रधान महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने किया।

जबकि इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सूरज लाल महतो सेमत ग्राम प्रधान महासभा जिला इकाई के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए ग्राम प्रधान शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष विश्व हेंब्रम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया तथा कहा कि पेसा कानून से गांव क विकास के साथ गांव और सशक्त सशक्त होंगे।
