जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी की हुई बैठक
Seraikella
सरायकेला। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला-खरसावां के कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी सह सोसाइटी की उपाध्यक्षा निवेदिता नियति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अनुमंडल कार्यालय सरायकेला के सभागार में आयोजित उक्त बैठक में सोसाइटी के चेयरमैन आरके सिन्हा, जॉइंट सेक्रेटरी कल्याण घोष, ट्रेजर गौर महतो, मनोज कुमार चौधरी एवं सेक्रेटरी दया शंकर मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए गरीब जरूरतमंदों के बीच सोसाइटी की ओर से नि:शुल्क कंबल वितरण किया जाएगा। जिसमें जिले भर में कुल 200 कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया। इसके साथ ही बैठक में सोसाइटी के अपने भवन, एम्बुलेंस सहित मानव सेवा के अन्य कार्यों पर विचार विमर्श करते हुए कार्य योजना तैयार की गई। बैठक का संचालन करते हुए सेक्रेटरी दया शंकर मिश्रा ने उक्त जानकारी दी।
