भारत सरकार द्वारा सरायकेला में जिला स्तरीय युवा महोत्सव प्रारंभ,
Seraikella
भारत सरकार द्वारा सरायकेला के टाउन हॉल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव प्रारंभ हुई। अपर उपायुक्त जयवर्धन ,जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार वरिष्ठ संगीतकार नाथू महतो कलाकार बजेंद्र पटनायक नगर पंचायत के प्रशासक समीर बोदरा द्वारा इस कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग डेढ़ सौ से भी अधिक युवा छात्र-छात्राएं एवं कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर कार्यक्रम किया जा रहा है यह प्रतियोगिता जिला से लेकर राष्ट्र स्तर पर हो रही है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, कोषाध्यक्ष पिनाकी रंजन आदि उपस्थित थे।
