कांग्रेस के द्वारा दिवंगत ददाई दुबे जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, ददईदुबेजी के निधन को बताया पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति,
Seraikella
कांग्रेस के दिग्गज़ मज़दूर नेता पूर्व मंत्री एवं सांसद चार टर्म बिधायक रहे ददई दूबे जी का पिछले दिनों निधन हो गया था
आज जिला कांग्रेस कमिटी सरायकेला खरसावाँ द्वारा जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में ६ एल एफ हाउसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में दिवंगत ददाई दुबे जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि प्रदान की गई । कांग्रेस जनों ने वारी वारी से उनके तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद करते हुए ददईदुबेजी के निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया
मौके पर जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने ददई दूबे को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन गरीबों वंचितों एवं मज़दूरो की मदद व सहयोग में समर्पित रहा । ददई डूबे सच्चे अर्थों में जननेता थे जो पीड़ितों की आवाज बनकर लोगों की भलाइ करते थे । उनके निधन से पार्टी एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है! झारखंड ने अपना एकक्रांतिकारी लाल खो दिया । हम सभी उनके निधन से स्तब्ध एवं दुखी हैं ।
जिला सह प्रबेक्षक एल बी सिंह ने कहा कि बाबा मज़दूरो के मसीहा एवं महान नेतृत्व कर्ता थे उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर इंटक का नेतृत्व करते हुए मज़दूर हित में सैकड़ो कार्य किए ।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जिला महासचिव रामशंकर पांडे जिला महासचिव खिरौद सरदार उपाध्यक्ष जमील अशरफ बबन महासचिव सुनील सिंह नगर अध्यक्ष राहुल यादव कपाली अध्यक्ष शनूर रहमान युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजू लोहार सिद्धेश्वर उपाध्याय मिसर बांसरिया संगीता प्रधान अजय ओझा विनय झा विजय झा प्रवीण कुमार मन्नू तिवारी गोमका सोय रवि कुमार आदि उपस्थित रहे ।
