खरसावां मे प्रखंड स्तरीय मेगा कानूनी सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, लाभूको में परिसंपत्तियों का वितरण, न्याय पानी में अशिक्षा सबसे बड़ी बाधा, शिक्षित होकर अपना अधिकार हासिल करें-सुनीत कर्मकार,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड मुख्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला खरसावाँ के द्वारा प्रखंड स्तरीय मेगा कानूनी सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपस्थित लोगों को विधित जानकारी के साथ-साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सरायकेला के उप मुख्य एलएडीसी सुनीत कर्मकार के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मौके पर श्री कर्मकार ने कहा कि कानून सभी को पाने का अधिकार है। अक्सर देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग किसी भी न्यायिक मामले में डरकर घबरा जाते है कि वह गरीबी की कारण कानूनी लड़ाई नहीं लड़ पायेंगे, ऐसे स्थिति में डालसा की ओर से लोगों को नि:शुल्क न्यायिक व्यवस्था उपलब्ध कराया जाता है, जिसत वकिल, आनेजाने का खर्चा, कागज की खर्चा आदि का वहन डालसा द्वारा किया जाता है। यह सुविधा अनुसूचित जनजाती, महिला, बच्चे, विकलांग, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार, हिरासत मे बंद कैदी आदि का प्राप्त है।

इसका लाभ ले सकते है। केंद्र एवं राज्य सरकार अनेक तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है, जिस मामले मे समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने मे डालसा सेतु का काम करती है। सभी से अपील होगा कि वह सरकार योजनाओं की जानकारी ले एवं लाभ प्राप्त करें। डालसा की ओर से प्रत्येक प्रखंड मे लीगल एड क्लिनीक संचालित किया जा रहा है, जहां के अधिकार मित्र हमेशा आपकी सेवा खड़े रहेंगे। इस दौरान टोल फ्री नंबर 15100 के द्वारा निःशुल्क कानूनी जानकारी प्राप्त करने हेतु सुझाव दिया गया। साथ ही उक्त कैम्प में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला, विधवा, बच्चों, वृद्ध व्यक्यिों, अनुसूचित जाति- जनजाति एवं अन्य लाभुकों तथा पीड़ितों को मुआवजा संबंधी लाभ प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त कैम्प में पेंशन योजना, आवास योजना, बीज वितरण आरएफ वितरण इत्यादि से लाभुकों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख मनेद्र जामुदा, खरसावां प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रधान मांझी, खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, जिप सावित्री बानरा, पीएलवी लक्ष्मी गुन्दवा, प्रखण्ड समन्वयक आवास लिपिका राउत, बीपीएम सुरू कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका, प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम रतन टोपो, बीपीओ पंकज महतो सहित प्रखण्ड व अंचल के कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, महिला समूह और लाभुक उपस्थित थे।
