कुचाई के मरांगहातु में भाजपाईयो ने सादगी
से मनाया स्वं लांडु सोय का 18 वाॅ शहादत दिवस
स्वं सोय लांडु समाज के लिए थे मार्गदर्शक
kuchai कुचाई प्रखण्ड के मराॅगहातु गांव में भाजपा के द्वारा पुर्व जिला कोषाध्यक्ष स्वर्गीय लांडु सोय की 18 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस मनाया। इस दौरान स्वं सोय के परिजनो एवं भाजपाईयो ने उपके समाधि पर पारम्परिक ढंग से पूजा अर्चना कर श्रद्वाजलि दी। स्वं सोय को श्रद्वाजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वं लांडु सोय समाज के लिए मार्गदर्शक थे। वे अपने जीवन के महत्वपुर्ण क्षण समाज को दिया। यह पे्ररणा का स्त्रोत है। उनका हम नमन करते है। स्वं सोय के समाधि से विकास की प्रेरणा मिलती है। इस बेदी से हमें संक्लप लेने की आवश्यकता है ताकि हम समाज को हमारे पूर्वर्जो के बलिदान का लाभ दे सके। सच्ची श्रद्वाजंलि तब होगी जब गांव विकसित होगे। उनके सपनों के साथ जुडकर हमें कार्य करना है। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे श्रेष्ट कार्यकर्ता का सुझाव उस समय बहुत आवश्यक हो जाता है। आज हमारे बीच स्वं सोय नही है, उनकी कमी हमें महसुस हो रही है। चुनौतियों के बीच क्षेत्र का बिकास सरकार के द्वारा कराने का प्रयास करेगे। स्वं लाडु सोय ने हमेशा समाज के विकास के लिए समर्पित रहे। उन्होने अपनी जान की आहुती समाज हित में दी। श्रद्वाजंलि देने वालों में जिला परिषद सदस्य झिगी हेम्ब्रम, सत्येद्र कुम्हार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण सोय, प्रदीप सिंहदेव, दुलाल स्ंवासी, कांडे सुम्बरूई, आसू हेम्ब्रम, केपी सेठ सोय, सुला गागराई, राहुल दास, मोरा सुंडी, नागी कुई, तालामाई सोय सहित स्वर्गीय लांडु सोय के परिजन शामिल थे।
March 7, 2026 9: 36 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
