खरसावां में भाजपा मंडल अध्यक्षों को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित, भाजपा की ताकत उसका संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं-अर्जुन मुंडा
Kharsawan
खरसावां के आकर्षिणी गेस्ट हाउस परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवनिर्वाचित खरसावां पूर्वी एवं पश्चिमी भाग के मंडल अध्यक्षों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसका संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी को जनसेवा और संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। सम्मान समारोह के दौरान नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिली। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, उदय प्रताप सिंह देव, विजय महतो, रामनाथ महतो, पांडू प्रधान, सावित्री बानरा, अमित सिंह, रानी हेंब्रम, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान, कैलाश महतो, विश्वजीत प्रधान, मुरली प्रधान, दुलाल स्वासी, हीरामनी उरांव, ईश्वर महतो, प्रदीप प्रधान, सुशील महतो, प्रधान माटी सोय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
