चक्रधरपुर के आयोध्या से मेला देखकर लौट रहे
बाइक खरसावां-बडाबाम्बों सडक के पोटोबेड़ा मोड पर अनियंत्रित
होकर रेलिंग से टकराई, दो जख्मी, एक गंभीर, रेफर,
kharsawan चक्रधरपुर प्रखंड के अंतर्गत आयोध्या गांव से मेला देखकर खरसावां लौट रहे बाइक खरसावां-बडाबाम्बों मुख्य मांर्ग पोटोबेड़ा मोड पर अनियंत्रित होकर सडक किनारे लगे रेलिंग से जाकर टकरा गई। इस सडक दुर्घटना से बाइक में सवार दो युवक जख्मी हो गए। जिसमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक की गंभीर स्थिति के देखते हुए खरसावां सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के चिकित्सक सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया। मिला जानकारी के अनुसार खरसावां के गागुडीह निवासी बबलू बोयपाई अपने दोस्त सह खरसावां के मोहनबेडा निवासी मंगल सिंह बोदरा (26) के साथ स्पलेंडर प्लस बाइक संख्या-जेएच 22 एफ 8668 से चक्रधरपुर के आयोध्या गांव से मेला देखकर शनिवार को बड़ाबाम्बो-राजखरसावां मुख्य मार्ग से लौट खरसावां लौट रहे थे। इसी क्रम में सुबह लगभग 10 बजे खरसावां-बड़ाबाम्बो मुख्य मार्ग के पोटोबेडा मोड पर अनियंत्रित होकर बाइक सडक किनारे लगे रेलिंग से टकराई गई। जिससे बाइक चालक मंगल सिंह बोदरा एवं बाइक सवार बबलू बोयपाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पर आमदा ओपी प्रभारी रमन विश्वकर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। वहीं एंबुलेंस आने में देर होने के कारण दोनों को पुलिस जीप के वाहन पर बैठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खरसावां भेज दिया गया। जंहा चिकित्सकों ने मंगल सिंह बोदरा की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया। मंगल सिंह बोदरा के दाया बाह में गंभीर चोट लगी है। खून भी काफी बह चुका है। जबकि बबलू बोयपाई के हाथ व पैर में चोट लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
March 8, 2026 7: 27 am
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
