स्वर्णपुर मैदान में मनाई गई भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि,
Seraikella
सरायकेला। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति एकता मंच सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान सीनी मोहितपुर पंचायत के स्वर्णपुर मैदान में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। मंच के जिला संरक्षक रंजन कारुवा की अध्यक्षता में मनाई गई उक्त पुण्यतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के दलित, शोषित, पीड़ित एवं महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते हुए हक अधिकार दिलाए। रंजन कारुवा ने कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलकर प्रेरणा के साथ संकल्प लेने और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मूलनिवासी कारुवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुचरण मुखी सहित सुदर्शन मुखी, रवि शंकर मुखी, नीरज रजक, विकास कुमार रजक एवं मनोरंजन महतो ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
