कुचाई मे प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चला जागरुकता कार्यक्रम,150 टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार किट का वितरण,
खरसावां
कुचाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरएसबी फाउंडेशन की ओर से कुचाई प्रखंड के 150 टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण चौधरी, सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुजीत मुर्मू, आरएसबी फाउंडेशन के शचिकांत त्रिपाठी, एसटीएस नुरुद्दीन खान और एसटीएलएस मो. तारिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान श्री देवगम ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान” एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2025 तक देश से टीबी को पूरी तरह समाप्त करना है। जबकि डॉ. चंद्र भूषण चौधरी ने यक्ष्मा (टीबी) रोग के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही सरायकेला खरसावां जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुजीत मुर्मू ने कहा कि टीबी का शुरुआती पहचान और नियमित इलाज बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को तीन सप्ताह से अधिक खांसी, भूख न लगना, खांसी में खून आना, वजन कम होना, रात में पसीना आना या लगातार बुखार जैसे लक्षण हों, तो उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच करानी चाहिए, उन्होंने बताया कि टीबी की जांच और उपचार दोनों पूरी तरह निशुल्क हैं।
March 7, 2026 8: 55 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
