*सोनाहातु में ठंड बढ़ने पर समाज सेवक शंकर साहू की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गया ग्रामीणों ने राहत महसूस की और इस पहल के लिए धन्यवाद दिया,
Kharsawan
चांडिल (बिद्युत महतो) सोनाहातु में ठंड बढ़ते ही गरीबों की परेशानी बढ़ गई है। इसको देखते हुए समाजसेवी शंकर साहू ने सोमाडीह गांव मैं दर्जनों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल मिलने पर दर्जन बुजुर्ग दंपति ने भी राहत महसूस की। साहू ने कहा कि समाज के हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है। ठड कोई भी व्यक्ति कष्ट न झेले, इसलिए आगे भी यह सेवा-पहल लगातार जारी रहेगी। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए शंकर साहू को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश देता है और जरूरतमंद परिवारों को वास्तविक सहायता प्रदान करता है। शंकर साहू ने बताया कि उनके द्वारा आगे भी गरीबों के बीच कंबल बांटने का सिलसिला जारी रहेगा।
