सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार सिंह के कार्यकाल समाप्त होते ही जिले में उनके नुमांइदों की भी अब खैर नहीं,
Seraikella सरायकेला खरसावां जिला सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार सिंह के कार्यकाल समाप्त होते ही जिले में उनके काला साम्राज्य को मजबूती प्रदान करने वाले नुमांइदों की भी अब खैर नहीं है ।

सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक कुलदीप घोषाल को लेकर सिविल सर्जन अजय कुमार भी कई बार विभाग के आडे हाथ आ चुके हैं। कुलदीप घोषाल कई सालों से सिविल सर्जन कार्यालय में प्रतिनियुक्ति है। कुलदीप घोषाल पर यौन शोषण का मामला स्थानीय न्यायालय में लंबित है और इस मामले में गवाहों को प्रभावित करने के संबंध में कई बार उनकी प्रतिनियोजन समाप्त करने को लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा मांग की गई है ।परंतु हर बार सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार उन्हें संरक्षण देने का काम किया है। परंतु अब सिविल सर्जन का सम्राज्य खत्म हो चुका है अब ऐसे में उनके नुमाईंदो पर भी सरकार का गाज गिरना स्वाभाविक है। स्वास्थ्य निदेशालय रांची के निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉक्टर सीके साही ने आदेश जारी करते हुए लिपिक कुलदीप घोषाल की प्रतिनियोजन को समाप्त कर दी है और उन्हें मूल स्थान चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में योगदान देने का निर्देश जारी किया है।
