कुचाई के पारलवादी में पारंपरिक विधि विधान के
तहत वार्षिक ग्राम पूजा, श्रद्वालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के
साथ-साथ अच्छी बारिश व अच्छी फसल की कामना
kuchai
कुचाई प्रखंड के पारलवादी गांव में रविवार को पारंपरिक विधि विधान से वार्षिक ग्राम पूजा की गई। इसका शुभारंभ ग्राम देवरी कृष्णा हेम्ब्रम ने किया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के साथ-साथ अच्छी बारिश व अच्छी फसल की कामना की। साथ ही ग्रामीणों ने मनोकामना पूर्ण होने पर मुर्गे व बकरे की बलि दी। मान्यता है कि ग्राम पूजा के बाद ही किसान खेतों में कड़ान व रोपाई का कार्य करते हैं। गांव में पारंपरिक पूजा-अर्चना ग्रामीणों के सहयोग से करते आ रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से सुभाष महतो, कोकिल महतो, गोवर्धन महतो, धीरज महतो, मिहिर चंद्र महतो,गुंजेश्वर महतो, हेमराज महतो, सुमित महतो, निर्मल महतो, परमेश्वर महतो, दिवाकर महतो, प्रकाश महतो, सदानंद महतो आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 7: 56 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
