खरसावां के गोपालपुर मे पारंपरिक विधि विधान के
तहत हुई वार्षिक आषाढ़ी पूजा, ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर
क्षेत्र में सुख-समृद्धि, अच्छी फसल, अच्छी बारिश की कामना,
kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत गोपालपुर गांव में प्रतिवर्ष की भातिं इस वर्ष भी पारंपरिक विधि विधान के तहत वार्षिक आषाढ़ी पूजा का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना का शुभारंभ विधि विधान के तहत ग्राम देवरी लक्ष्मी नारायण महतो के द्वारा किया गया। गोपालपुर गांव के श्रद्धालुओं ने गराम देवता, धराम देवता और पाऊड़ी माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि के साथ साथ रोपाई, कड़ान, अच्छी फसल, अच्छी बारिश की कामना की गई। गांव में पारंपरिक पूजा-अर्चना ग्रामीणों के सहयोग से करते आ रहे है। वहीं श्रद्धालुओं ने अपनी अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मुर्गे, बकरे की बलि दी गई। वहीं श्रद्धालुओं ने गाय, बैल, भैंस, बकरी आज ही बढ़ाने की मनोकामना करते हुए गराम ठाकुर, धराम देवता, मां पाऊडी, औंर बन कुमारी मां से प्रार्थना की गई। इस पूजा अर्चना के सफल आयोजन में मुख्य रूप से लक्ष्मी नारायण महतो, कुंजबिहारी महतो, मोहितलाल महतो, जगरनाथ ताँती, जय कुमार महतो, जन्मेजय महतो, सुरज महतो, रवि महतो, बंसंत कुमार महतो आदि उपस्थित थे।
March 8, 2026 7: 28 am
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
