कुचाई में प्रखंड पंचायत समिति की समीक्षात्मक
बैठक, विकास योजनाओं का बिंदुवार की गई समीक्षा, अपूर्ण
योजनाओं को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का निर्देश,
Kuchai
कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में प्रखंड पंचायत समिति की एक समीक्षात्मक बैठक प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में बिजली विभाग, कुर्षि विभाग, शिक्षा विभाग, उधोग विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ विभाग, पशुपालन विभाग, मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही कई दिशा निर्देश दिया गया। अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पेयजल संकट, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा के तहत चल रही योजनाओं, सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था, राशन वितरण तथा स्वच्छता से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन के समक्ष रखा और शीघ्र समाधान की मांग की। प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, लंबित मामलों का निष्पादन करने तथा आम जनता की शिकायतों का समय पर निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक के अंत में जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर सहमति बनी और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इस तरह की बैठकों से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी, उप प्रमुख सुखदेव सरदार, बीडीओ साधुचरण देवगम, सहायक अभियंता गणेश महतो, ब्लोक कोडिनेटर पंकज कुमार, कनिया अभियता सुमीत कवि, बीटीएम राजेश कुमार, पंसस राजेश हेम्ब्रम, जंयती मुंडा, युवराज सिंह, चांदमनी मुंडा, लालमुनी सामाड, सहित विभिन्न विभागो के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
March 8, 2026 6: 17 am
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
