खरसावां के आकर्षिणी वार्षिक पूजा और मेला को
लेकर बैठक, कई बिंदुओं पर किया गया विचार विमर्श,
Kharsawan
सरायकेला-खरसावां जिले के आस्था व विश्वास के प्रतिक शक्तिपीठ माता आकर्षिणी दरवार में आगामी 14 जनवरी 2026 से होने वाली वार्षिक पूजा व मेला से संबंथित विषय को लेकर कल एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता स्थानीय पंचायत चिलकु के मुखिया सविता मुंडारी ने की। बैठक में दरवार को स्वच्छ रखने, खराब लाइट को मरम्मत करने, रंगाई पुताई करने, अतिथियों को निमंत्रण पत्र देने समेत कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। आकर्षिणी दरवार में सौर ऊर्जा से संचालित जल मीनार का विधिवत उद्धघाटन मुखिया सविता मुंडारी ने किया। ज्ञात हो कि उक्त जल मीनार 15 वीं वित्त आयोग के मद से निर्माण कराया गया जिसका प्राक्कलीत राशि 2.35 लाख है। इस दौरान मुख्य रूप से माता आकर्षिणी पूजा व मेला संचालन समिति के अध्यक्ष नारायण सरदार, सचिव रामजी प्रसाद सिंहदेव, शिमला के ग्राम प्रधान प्रवीर प्रताप सिंहदेव, डा जगदीश प्रसाद महतो, मोहनलाल हेम्ब्रम, गोविंद सरदार, हेमसागर प्रधान, दिनेश सरदार, गोपाल लोहार, सतेंद्र कालिंदी, रविंद्र नाथ राय, कृष्णा महतो समेत अन्य उपस्थित थे।
March 8, 2026 3: 10 am
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
