कुचाई में मतदाता सूची से मतदाताओं की धुंधली,
आयामहीन, अमामवीय, तस्वीर एवं अस्पष्ट प्रविष्टियों को एक सप्ताह
के अंदर सुधार करने एंव मैपिंग को लेकर बीएलओ की बैठक,
Kuchai
कुचाई मुख्यालय के सभागार में मतदाता सूची से मतदाताओं की धुंधली, आयामहीन, अमामवीय, तस्वीर एवं अस्पष्ट प्रविष्टियों को एक सप्ताह के अंदर सुधार करने एंव मैपिंग को लेकर बीएलओ और सुवरवाईजरों की एक बैठक अंचल अधिकारी सुषमा सोरेेन की अध्यक्षता में की गई। जिसमें सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह- अंचल अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की धुंधली, आयामहीन एवं अमानवीय (स्पष्ट पहचान न देने वाली) तस्वीरों को लेकर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। इस लिए 57 खरसावाँ विधानसभा क्षेत्रांतर्गत मतदान केन्द्र संख्या 01 से 63 तक के सभी बी०एल०ओ० एवं बी०एल०ओ० पर्यवेक्षक को मतदाता सूची से मतदाताओं की धुंधली, आयामहीन, अमामवीय, तस्वीर एवं अस्पष्ट प्रविष्टियों को एक सप्ताह के अंदर सुधार करने का निर्देश दिया है। बैठक में सीओ ने बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता सूची में जिन मतदाताओं की तस्वीरें स्पष्ट नहीं हैं, उनका तत्काल सत्यापन कर नई, स्पष्ट और मानक अनुरूप तस्वीरें अपलोड की जाएं। साथ ही मैपिंग कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को कहा गया। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि एक सप्ताह के बाद सुधार कार्य की समीक्षा की जाएगी और प्रगति रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। प्रशासन ने बीएलओ से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि आगामी चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके। इस दौरान मुख्य रूप से अंचल अधिकारी सुषमा सोरेेन, सुवरवाईजर धमेन्द्र महतो, फनीलाल मुर्मू, महिन्द्रर लायक, रौशनलाल महतो, वशिष्ठ प्रधान सहित 63 बीएलओ उपस्थित थे।
March 7, 2026 6: 18 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
