कुचाई के उत्क्रमित मध्यध विद्यालय दामादिरी के सेवानिवृत सहायक
अध्यापक को दी भावभीनी विदाई, शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं, वे कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। अपनी प्रेरणा से समाज को बनाते सशक्त-रुद्र प्रताप महतो
Kuchai
कुचाई के उत्क्रमित मध्यध विद्यालय दामादिरी के सेवानिवृत सहायक
अध्यापक वीरेंद्र नाथ सोय को भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत सहायक अध्यापक को वीरेंद्र नाथ सोय को पुष्पमाला पहनाकर व अंगवस्त्र, छाता, कलम, डायरी आदि भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावनात्मक बना दिया। समारोह को संबोधित करते हुए सहायक अध्यापक संघ के जिला उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप महतो ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का वह पड़ाव है, जब शब्दों से अधिक भावनाएं मुखर होती हैं।

शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते है। वे कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। अपनी प्रेरणा से समाज को सशक्त बनाते हैं। विद्यालय परिवार द्वारा श्री सोय के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि श्री वीरेंद्र नाथ सोय ने अपने सेवाकाल के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया, जिसे विद्यालय परिवार सदैव याद रखेगा। विद्यालय परिवार की ओर से वीरेंद्र नाथ सोय के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की हार्दिक मंगलकामनाएं दी गईं। बता दे का उत्क्रमित मध्य विद्यालय दामादिरी के सहायक अध्यापक वीरेंद्र नाथ सोय दिसंबर-2025 को सेवानिवृत्त हो गए थे। इस विदाई समारोह में मुख्य रूप से विदाई समारोह से सहायक अध्यापक संघ के जिला उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप महतो, प्रखंड कमेटी सदस्य मुकेश सोय, भोलानाथ गोप, मंगल दिग्गी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मुनी किंडो, सहायक शिक्षक जयशंकर मुंडा, रामचरण कुमार, सहायक शिक्षिका लखी मुनी सरदार सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंपई गागराई एवं प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
