खरसावां विधानसभा क्षेत्र सांसद प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल मिले उप विकास आयुक्त से,
Seraikella सरायकेला।छोटराय किस्कु के नेतृत्व में खरसावां विधानसभा क्षेत्र के प्रखंडों के सांसद प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल उप विकास आयुक्त से मिले। इस मुलाक़ात का उद्देश्य क्षेत्रीय विकास को गति देना और जनहित के मुद्दों पर समन्वय स्थापित करना था।
बैठक में सांसद प्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रखंडों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति, अवरोधों और जन समस्याओं पर चर्चा की तथा उन्हें शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया। उप विकास आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि प्रशासन जनहित में तत्परता से कार्य करेगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।
