सरायकेला उड़िया मध्य विद्यालय की पूर्व छात्रा छवि के असामयिक निधन पर शोक सभा, दो मिनट के मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना,
Seraikela
सरायकेला उड़िया मध्य विद्यालय की पूर्व छात्रा छवि के असामयिक निधन से विद्यालय के पूर्व छात्रों में गहरा शोक व्याप्त है। इस दुखद अवसर पर सभी पूर्व छात्रों ने एकजुट होकर भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में शोक सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ की गई, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा के दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं ने अनुशासित और भावपूर्ण वातावरण में भाग लिया। सभी ने बारी-बारी से स्वर्गीय छवि कबि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके साथ बिताए गए संस्मरण साझा किए और उन्हें एक सरल, मिलनसार तथा प्रतिभाशाली छात्रा के रूप में याद किया। वक्ताओं ने कहा कि छवि कबि ने विद्यालय जीवन में न केवल अध्ययन में बल्कि सामाजिक व्यवहार में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। कार्यक्रम में केदार शामल, शंकर सतपति, सुदीप कवि, सरोज महाराणा, विजय पटनायक, सुमंत धीर सामंत, गोलक, अमित दास, दीपंकर दास, जगबंधु आचार्य, राजीव मिश्रा, राकेश मोहंती, सेन कमला, दीपू सारंगी, गौतम ज्योतिषी, मनी ज्योतिषी, मनोज नंद, पिंकी सिंहदेव, प्रभातनी दरोगा, दिलीप कामिला, मुकेश नंद, देवाशीष पटनायक सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
