खरसावां के पिताकलांग में 46 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 संपन्न, साईकिल रेस में जे मुंडारी विजेता व जाम्बीरा उप विजेता बने, मनुष्य जीवन में खेलकूद अत्यंत आवश्यक है-गागराई
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत पिताकलांग मैदान में नव युवक संघ पिताकलांग के द्वारा दो दिवसीय 46 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। इस खेलकुद प्रतियोगिता में खेल में बेहतर प्रदर्शन कर विजेता एवं उपविजेता पर रहने वाले प्रतिभाओं को खरसावां विधायक दशरथ गागराई के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं ने खेलकूद में अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों की वाह-वाही लूटा। खेलकूद प्रतियोगिता के जवानों के साइकिल रेस जे मुंडारी विजेता एवं जाम्बीरा उपविजेता बने। जबकि लड़कियों के हंड़ी फोड़ में अंजनी मुंडा विजेता बनीं। वही बच्चों के दौड़ में गोपाल सुंडी व धारा सोय, बच्चियों के दौड़ में पूजा बोदरा व ललिता सोय, लड़कियों की दौड़ में संध्या मुंडा व गुरबारी बोदरा, जवानों की जूता रेस में सावन जामुदा व चुम्बू गागराई, बच्चों के चॉकलेट रेस में सूरज गागराई व धारा सोय, लड़कियों के चुकका रेस मे गुरबारी बोदरा व अंजली दिग्गी, बच्चियों की बिस्किट रेस मे गुरबवारी जोंको व अमीषा बोदरा, महिलाओं के बैलून फोड मे सुकामार बोदरा व सुशीला बोदरा, महिलाओं का अकनाचा रेस मे हेमांती मुंडा बनी विजेता। लड़कियों की सुई धागा रेस में अंजली दिग्गी व मनीषा बोदरा, 100 मी जवानों की दौड़ में रंजीत सोय व सावन जामुदा, सामान्य ज्ञान में लक्ष्मण जामुदा, बूढ़ों की रेस में बूढ़ा शेर बोदरा व बी ए सामड, जवानों की 400 मीटर दौड़ में तुरी कांडेयाग व रोहित बोदरा, बुढियों की तेज चल में मंजू गागराई विजेता तथा सुतरी मुंडारी उप विजेता बनी। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि मनुष्य जीवन में खेलकूद अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक मजबूती और सामाजिक विकास करता है, जो शिक्षा के साथ मिलकर सर्वांगीण विकास के लिए ज़रूरी है, और स्वस्थ व सफल जीवन के लिए मनोरंजन के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में ऊर्जा और संतुलन प्रदान करता है। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, रंजीत बाकिरा, सिकंदर गागराई, कुजरी गागराई आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 10: 29 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
