कुचाई के जोबाजंजीर में 39 वां फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न,
हेंब्रम एफसी को पराजित कर अपग्रेड हाई स्कूल गोपीडीह बना चैम्पियन
खेल में जितना प्रयत्न करेंगे, उतना लाभ मिलेगा-चंपाई सोरेन
kuchai
कुचाई प्रखंड के अंतर्गत जोबाजंजीर के गोमापाडिया फुटबॉल मैदान में रक्षा बधन के अवसर नव युवक संघ जोबाजंजीर कुचाई के द्वारा आयोजित 39 वीं तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभआरंभ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला के विधायक चंपाई सोरेन और जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के द्वारा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हेंब्रम एफसी की टीम को 2-1 से पराजित कर अपग्रेड हाई स्कूल गोपीडीह की टीम चैम्पियन बनी।

इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 64 टीमों ने भाग लिया। वही फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम अपग्रेड हाई स्कूल गोपीडीह को 1 लाख, उपविजेता टीम हेंब्रम एफसी को 70 हजार, तृतीय स्थान पर रहे रिवर राईडर मरांगहातु एवं चौथे स्थान पर रहे जेएफसी टीम को 30-30 हजार, पांचवा स्थान पर रहे शशि ब्यूरेल एफसी, छठां स्थान पर रहे ब्रदर्श लेडी डॉन, सातवां स्थान पर रहे बिकास एफसी तथा आठवां स्थान पर रहे एमएमएस सामकेरपुर की टीम को 13-13 हजार रुपया देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे बेस्ट स्कोरेर, बेस्ट गोलकिपर, एवं वेस्ट प्लेयर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री सोरेन ने कहा कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है। यह ना केवल मनोरंजन का साधन है, बिल्क यह लोगों को जोडने का एक शक्तिशाली माध्यम है। उन्होने कहा कि खेल में हम जितना प्रयत्न करेंगे उसका उतना लाभ मिलेगा। खेल का मतलब युवा, युवा का मतलब ऊर्जा और ऊर्जा का मतलब उसका उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में कर खेल को आगे बढ़ाएं बढ़ाएंगे। इस दौरान मुख्य रूप से करेंगे। जबकि श्री बोेदरा ने कहा कि खेल मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने, और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने, और जीतने की क्षमता प्रदान करता है। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, वकील सोरेन, बबलु सोरेन, लुबूराम सोय, विजय महतो, लखिराम मुंडा, राहुल दास, सत्येन्द्र कुम्हार, कृष्णा सोय, बिष्कठ प्रधान, डुमू गोप, केपीसेठ सोय, मनोज सोय, कुनूराम सोय, होपना सोरेन आदि उपस्थित थे।
