पांड्रशाली के थोलको मे अनियंत्रित होकर
छोटा हाथी पलटने से 28 लोग गंभीर रूप से घायल,
pandrasali पांड्रशाली ओपी थाना अंतर्गत थोलको के समीप छोटा हाथी पलटने से 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना रविवार की दोपहर 3:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। अनियंत्रित होकर वाहन पलटने से 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया हैं। वही अत्यधिक घायलों का चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करके जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि 28 लोग एक छोटा हाथी में ऊपर से लेकर नीचे तक सवार होकर श्राद्ध क्रम में शामिल होने चाईबासा की ओर जा रहें थें। इसी दौरान वाहन ओवरलोड होने के कारण थोलको के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, बताया जा रहा है कि सभी लोग सरायकेला थाना क्षेत्र के कुलुपटांगा गांव के रहने वाले हैं। घायलों में रीता देवगम, रितेश केराई, साधु बोदरा, अमन केराई, आरती सुंडी, गोविंद पड़ेया, टुरा पूर्ति, कीर्ति एवं मंजू सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल इसकी सूचना परिजन को मिलते ही पूरे गांव में अफरा तफरी मची हुई है।
March 8, 2026 2: 56 am
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
