कुचाई के ईचाडीह मे 26 वीं वाहिनी एसएसबी ने चलाया जन जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीण समुदाय को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा बेहतर माध्यम,
Kuchai कुचाई प्रखंड के सुदूरवती नक्सली पहाड़ी क्षेत्र ईचाडीह मे 26 वीं वाहिनी ‘जी’ समवाय सशस्त्र सीमा बल के द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के अंतर्गत एक जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे ग्रामीणों के बीच बच्चो की अनिवार्य शिक्षा, साफ सफ़ाई और खेलकूद आदि के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि
गांव के विकास के लिए शिक्षा बहुत ज़रूरी है। शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे ग्रामीण समुदाय को आगे बढ़ाया जा सकता है, जिससे उनकी आय बढ़ती है, और उन्हें बेहतर जीवन जीने में मदद मिलती है। शिक्षा के बिना ग्रामीण क्षेत्रों का विकास नहीं हो सकता है साथ ही राष्ट्र का उत्थान संभव नहीं है। विकास का सबसे बड़ा मूल मंत्र शिक्षा ही है। इसके द्वारा ही विकास के उच्च शिखर पर पहुंचा जा सकता है। शिक्षक छात्रों के पुरानी परंपरा को कायम कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की आवश्यकता है। इस दौरान खेल पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि मनुष्य जीवन में खेलकूद बहुत ज़रूरी है। खेलकूद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास के लिए भी आवश्यक हैं। इस दौरान मुख्य रूप से एसएसबी के निरीक्षक सह सामान्य अमरकांत सिंह, सहायक सह उप निरीक्षक सचिन कुमार, ललित गगोई, सुब्रता बेचर, मुख्य आरक्षी इशाक बेग, बिजेंद्र कुमार मेहता, आरक्षी सामान्य कोड़ंडा माकुर, विजय कुमार, तथा अन्य बलकर्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित उपस्थिति थे l
March 7, 2026 7: 15 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
