खरसावां मे युवा कप डे नाइट क्रिकेट चौंपियनशिप-2025
संर्पन्न् सरायकेला के सीनी क्रिकेट क्लब को 5 रनों से
पराजित कर दुंदु स्टार बहल्दा बनी चैम्पियन,
kharsawan खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में खरसावां क्रिकेट अकादमी के द्वारा युवा कप डे नाइट क्रिकेट चौंपियनशिप-2025 संर्पन्न्ा हो गई। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एक तरफा मुकाबले में सरायकेला के सीनी क्रिकेट क्लब को 5 रनों से पराजित कर दुंदु स्टार बहल्दा चैम्पियन बन। इस डे नाइट क्रिकेट चौंपियनशिप में 18 टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइलन मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये सीनी क्रिकेट क्लब की टीम ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 69 रन बनाए। जबकि जीत के लिए 8 ओवरों में 70 रनों का पीछा करते हुए दुंदु स्टार बहल्दा की टीम ने मात्र 3.4 ओवरों में 2 विकेट खोकर 74 रन बनाकर जीत दर्ज कर चैम्पियन बना। दुंदु स्टार बहल्दा के बल्लेबाज मो आफरीदी को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार दिया। जबकि सीनी क्रिकेट क्लब के सुधान्शु पॉल को मैन ऑफ द सीरीज और कृनाल कुमार को बेस्ट गेदबाज का पुरस्कार दिया गया। खरसावां में डे नाइट क्रिकेट चौंपियनशिप का विधिवत उदघाटन भारतीय तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत मोहंती और सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, शिक्षक अब्दुल मजीद खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बल्लेबाजी में अपना जौहर दिखाकर किया। साथ ही डे नाइट क्रिकेट चौंपियनशिप के विजेता टीम दुंदु स्टार बहल्दा के टीम को 18 हजार व ट्रॉफी एवं उपविजेता सीनी क्रिकेट क्लब टीम को 13 हजार व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सुमंत मोहंती, मोहम्मद दिलदार, अब्दुल मजीद खान, आलोक दास, महेश महतो, प्रताप स्वासी, धनजय चौधरी, अकित नायक, विश्वजीत पात्रा, अभिषेक सांडगी आदि उपस्थित थे।

क्रिकेट चौंपियनशिप का आयोजन करना उल्लेखनीय-सुमंत
भारतीय तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत मोहंती ने कहा कि खरसावां में डे नाइट क्रिकेट चौंपियनशिप का आयोजन करना उल्लेखनीय है। उन्होने कहा कि क्रिकेट का आयोजन का उदेश्य खिलाडियों को प्रशिक्षित करना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाडियों को लम्बे समय तक अपनी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है। उनके प्रतिभाओ का निखारने का अवसर दिया है। ताकि खिलाडियों को उनकी प्रतिभा के माध्यम से तराशा जा सके।
उपलिब्ध्यां ही खिलाडियों की पहचान है- दिलदार
जिला स्पोटर्स एसोसिएशन के सचिव मो0 दिलदार ने कहा कि उपलिब्ध्यां ही खिलाडियों की पहचान है। कडी मेहनत, बेहतर प्रयास ही खिलाडियों को पहचान दिला सकती है। और भविष्य को उज्जल बनाया जा सकता है। उन्होने कहा कि खेल से हमें जुड़ना चाहिए। खेल से जुड़े लोग बुरे संगत से दूर रखता है। साथ ही खिलाडियों में अनुशासन, एक-दूसरे को सहयोग करने की भावना जागती है। नेतृत्व क्षमता विकसीत होता है।
