खरसावां के हरिसाई मे विदेशी शराब दुकान खिलाफ
के ग्रामीणो ने खोला मोर्चा, खरसावां सरायकेला मार्ग को सवा घंटे
रखा जाम, दुकान हटाने के आश्वासन पर हटा जाम,
kharsawan खरसावां के हरिसाई में आबकारी विभाग के द्वारा खोले गए सरकारी विदेशी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गुरूवार को मोर्चा खोल दिया। साथ ही सरकारी शराब दुकान को बंद कराते हुए दुकान को पूर्ण रूप से बंद करने पर अड गए और खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के हरिसाई स्थित बुरडीह रेलवे ओवर ब्रिज को लगभग सवा घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम करने की सूचना पाकर खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह, खरसावां थाना एस आई प्रकाश कुमार दलबल के साथ पहुचे और आक्रोशित ग्रामीणो को समझाने का प्रयास करने लगे। आक्रोशित ग्रामीण सरकारी विदेशी शराब दुकान को हटाने की मांग पर अडे रहे। आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने के लिए प्रशासन ने वार्ता किया। साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर खरसावां के हरिसाई से सरकारी विदेशी शराब दुकान हटाये जाने तक शराब दुकान बंद रखले के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इसके लगभग सवा घंटे तक जाम रखने के बाद खरसावां सरायकेला मुख्य सड़क का जाम हटाया गया।
बुरडीह रेलवे ओवर ब्रिज को सवा घंटा रखा जाम
खरसावां के हरिसाईं के विदेशी शराब दुकान को हटाने के लिए खरसावां प्रखंड के हरिसाई, शिमला, गुरूडीह, माहलीसाई, असुरा, गोजूडीह, नयासाई, पोटका, देवली, कोलबुरूडीह आदि गांव के दर्जनों ग्रामीणों एवं महिला समिति के द्वारा जबरदस्त विरोध करते हुए गुरूवार को सुबह 11 बजे खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के हरिसाई स्थित बुरडीह रेलवे ओवर ब्रिज पर पहुचे। साथ ही सरकार, प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करते हुए बुरडीह रेलवे ओवर ब्रिज पर ब्रैकेटिंग लगाकर जाम कर दिया। जाम कर दिया। खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग जाम रहने दोनो और वाहनों की लम्बी लम्बी कतार लग गई। स्थानीय प्रशासन के आश्वासन के बाद आक्रोशित ग्रामीण माने और सड़क जाम को दोपहर 12.15 बजे हटाया।
प्रशासन तेरी मनमानी नही चलेगी…, का लगे नारे
खरसावां के आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन तेरी मनमानी नही चलेगी, नही चलेगी‐‐‐, शराब दुकान बंद करो बंद करो‐‐‐, ग्राम सभा का अधिकार हनन करना बंद करो, बंद करो‐‐, आदि स्लोगन और नारों के साथ खरसावां के हरिसाई स्थित बुरूडीह रेलवे ओवर ब्रिज का जाम रखा।
सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतार
खरसावां के हरिसाईं में आबकारी विभाग के द्वारा खोले गए सरकारी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुरडीह रेलवे ओवर ब्रिज को जाम किए जाने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के दौरान दो पहिया वाहनों को भी रोका जा रहा था। सड़क जाम में स्कूली वाहनों को नहीं रोका गया। इसके बावजूद कई स्कूली वाहन जाम में फंसा रहा। सडक़ जाम मे महिलाए, पुरुष शामिल थे। और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं से वार्ता कर जाम हटाया जा सका।
महिलाओं को चाहिए नशामुक्त गांव
शराबबंदी के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन में शामिल महिलाओ ने कहा कि महिलाओं को चाहिए नशामुक्त गांव। जहां सकुन की जिंदगी जी सकें। गांव में सरकारी शराब की दुकान होने के कारण गांव के पुरुष सदस्य दिन भर शराब के नशे में धूत रहते हैं। इतना ही नहीं बच्चों को पढ़ाने के बजाय उन्हें शराब लेने के लिए दुकान पर भेज देते हैं। नशे में धूत पुरुष आए दिन महिलाओं व बच्चों को मारते-पीटते भी हैं।
मांगे नही पूरी होने तक सड़क रहेगा जाम
खरसावां के हरिसाई ग्राम प्रधान शिव शंकर हेम्ब्रम ने कहा कि हरिसाई में बिना ग्राम सभा और बिना सूचना दिए सरकारी विदेशी शराब दुकान खोले जाने से ग्रामीण आक्रोशित है। उसके बगल में जाहेरा स्थल, पुजा स्थल, पूर्वजो का समाधि स्थल एवं तालाब में महिलाओं को शौच और नहाने में असुरक्षित महसूस कर रहे है। लगभग 25 दिनों पहले जिला उपायुक्त, एसडीओ, उत्पाद विभाग, मंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि से गुहार लगा चुके थे। लेकिन हमारी मांगो का समाधान नही हुआ। इसलिए अपनी मांगो को लेकर ग्राम सभा कर सड़क जाम किया गया है। मांगे नही पूरी होने तक सड़क जाम रहेगा।
दुकान बंद कराने हेतु लगा रहे गुहार, पर नही हुई सुनवाई
खरसावां के हरिसाई निवासी ममता मेलगाड़ी ने कहा कि हरिसाई गांव से शराब दुकान हटाने को लेकर पिछले एक माह से गुहार लगा रहे है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नही हुआ। हमलोग एक दिन शांतिपुर्ण तरीके से जाकर शराब दुकान को बंद करवाया गया। लेकिन एक घंटे के बाद पुनः शराब दुकान खुल गया। इसलिए हम सभी ग्रामीण सड़क जाम कर रहे है। जब तक हमारी मांगे पूरा नही होगा सड़क जाम रहेगा।
शराब दुकान से महिलाओं को हो रही दिक्कत
खरसावां के हरिसाई निवासी सावित्री हेेम्ब्रम ने कहा कि हरिसाई में शराब दुकान खुलने से तरह तरह के परेशानी उठाना पड़ रहा है। शराब दुकान से सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को हो रहा है। महिलाओं को नहाने में परेशानी हो रही है। महिला असुरक्षित है। घरो में झगडे शुरू हो चुका है। हमारी मांग शराब दुकान को हटाने की है।
ग्रामीणो की मांग दारू दुकान हटाने की-प्रकाश कुमार
खरसावां थाना एसआई प्रकाश कुमार ने कहा कि खरसावां के हरिसाई में आबकारी विभाग के द्वारा खोले गए सरकारी विदेशी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण आन्दोलन कर रहे है। जल्द ही खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह पहुचने वाले है। उनके द्वारा जैसे मार्गदर्शन मिलेगा। वैसे ही आगे की कार्रवाई किया जाएगा।
ये थै मौजूद
हरिसाई ग्राम प्रधान शिव शंकर हेम्ब्रम, बेगनाडीह ग्राम प्रधान निलकंठ नायक, गोजूडीह ग्राम प्रधान गोजू नायक, रूद्रपुर ग्राम प्रधान तुराम बोयपाई, सिमला ग्राम प्रधान प्रवीन प्रसाद सिंहदेव, हांसदा ग्राम प्रधान राजेन्द्र राय, सावित्री हेेम्ब्रम, ममता मेलगाड़ी, शांति बादिया, मनोज सोय, सरिता बादिया, चेरी बादिया, मंगल हेम्ब्रम, नालती हेम्ब्रम, आसमान हेम्ब्रम, नंदलाल हेम्ब्रम, राजु हेम्ब्रम, जुगनू बादिया, लालजी हेम्ब्रम, सालुका बादिया आदि मौजूद थे।