खरसावां के बुरुडीह स्कूल मे निषिद्ध मादक पदार्थों
दुरुपयोग एवं जागरूकता पर विभिन्न प्रतियोगिता, प्रथम, द्वितीय एवं
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को किया सम्मानित,
kharsawan खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं जागरूकता हेतु विद्यालय स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लोगन राइटिंग में प्रतिज्ञा प्रमाणिक प्रथम, प्रीति प्रमाणिक द्वितीय तथा रीना गोप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावे क्विज प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा प्रमाणिक प्रथम, हरे कृष्णा प्रमाणिक द्वितीय व खुशी साहू तृतीय स्थान, पोस्टर मेकिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता श्रद्धा रानी महतो प्रथम, सरस्वती महतो द्वितीय व प्रतिज्ञा प्रमाणिक तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में श्रद्धा रानी महतो प्रथम, पूनम नायक द्वितीय व सरस्वती महतो तृतीय तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में पूनम नायक प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने कहा कि हमें किसी भी तरह के नशा करने से बचना चाहिए। अगर हम खुद को नशा से दूर रख पाएंगे तभी हमारा समाज आगे बढ़ सकता है। शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। नशा एक ऐसी बुराई है जो युवा वर्ग की क्षमता, उनके उज्ज्वल भविष्य को निगल रही है। इसलिए हमें नशे से दूर रहकर अपने भविष्य और जिम्मेदारियों को समझने की आवश्यकता है। शिक्षक तुषार कांति महतो ने भी कहा कि नशा युवा पीढ़ी को गर्त की ओर ले जा रही है। नशा शरीर के लिए तो खतरनाक है ही, वही अपराध का भी मुख्य कारण है। इस अभिशाप को एकजुट होकर के ही जड़ से खत्म कर सकते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के अध्यक्ष नीलकंठ नायक, शिक्षक तुषार कांति महतो,प्रदीप कुमार महतो, प्रशांत कुमार प्रधान, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, स्वागता सिंह, छंदा रानी माजि, लक्ष्मण कुमार साहु, संध्या प्रधान, नीलमोहन महतो, मौसमी दास, लवली कुमारी, आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 7: 17 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
