खरसावां मे प्रखंड स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता मे उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह का रहा दबदबा, हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए-धर्मेंद्र महतो,
Kharsawan खरसावां मे प्रखंड स्तरीय अंडर 17 बालक एवं बालिका (युगल) कैरम टैलेंट प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह का स्थान अव्वल रहा। अंडर 17 बालक (युगल) में सुमित हेम्ब्रम और राहुल महतो एवं अंडर 17 बालिका (युगल) में राधा कुमारी गोप और राखी बानरा को प्रथम स्थान मिला। प्रखंड स्तर पर प्रथम आने की खुशी पर चारों विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रार्थना सभा में पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। खेल हमारे शारीरिक, मानसिक विकास के साथ-साथ भावनात्मक विकास में भी मदद करता है। साथ ही विद्यालय के शिक्षक तुषार कांति महतो ने कहा कि खेल बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास, हार-जीत को स्वीकार करना और लक्ष्य प्राप्त करना सिखाता है। जबकि शिक्षक प्रदीप कुमार महतो एवं प्रशांत कुमार प्रधान ने उन सारे प्रतिभागियों का भी हौसला आफ़ज़ाई किया। जो अंडर 17 एकल और युगल कैरम प्रतियोगिता में अव्वल नहीं आ सके। साथ ही पूरे विद्यालय परिवार ने प्रखंड स्तर पर प्रथम आए विजेताओं को बधाई देते हुए आगामी 14 मई को जिला स्तर पर होने वाले कैरम प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो, प्रशांत कुमार प्रधान, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया,अनीशा लकड़ा, स्वागता सिंह, छंदा रानी माजि, लक्ष्मण कुमार साहु, संध्या प्रधान, नीलमोहन महतो, आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 8: 38 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
