खरसावां के अफीम से प्रभावित रायजामा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीण मे कबंल एवं बच्चों मे स्कूल बैंग, पाठय सामाग्री का वितरण, अफीम की खेती छोड़कर हल्दी एवं अन्य पारंपरिक खेती पर ग्रामीणों को किया प्ररित,
Kharsawan सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित जागरूकता अभियान के तहत रविवार को खरसावां के सुदूरवती नक्सल पहाड़ी क्षेत्र स्थित अफीम प्रभावित रायजामा गाँव में सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के अध्यक्षता में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम चलाया गया। सामुदायिक पुलिसिंग के कार्यक्रम में अवैध अफीम के खेती से प्रभावित रायजामा गाँव के विभिन्न टोला के करीब एक सौ स्थानीय लोगों के साथ एक ग्रामसभा किया गया। साथ ही ग्रामसभा कर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जरुरत मंद लोगों के बीच कबंल एवं बच्चों के बीच स्कूल बैंग ,पाठय् सामाग्री वितरित किया गया । ग्रामसभा में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, सरायकेला के इंस्पेक्टर शंभु प्रसाद गुप्ता, थाना प्रभारी गौरव कुमार , एस एस बी 26 बटालियन रायजामा के पदाधिकारी, स्थानीय ग्राम प्रधान, वार्ड मेम्बर के द्वारा ग्रामसभा में उपस्थिति लोगों को क्षेत्रीय भाषा हो एवं हिन्दी भाषा में अफ़ीम का दुष्प्रभाव एवं कानूनी कारवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा लोगों को अफीम के जगह पर हल्दी एवं अन्य फसल की खेती करने का जानकारी दी गयी । ग्रामसभा में उपस्थित लोगों द्वारा अपने गाँव एवं उसके आस-पास के क्षेत्रो में लगे अफ़ीम की खेती को स्वयं नष्ट करने का फैसला लिया एवं भविष्य में अफ़ीम के खेती नहीं करने का निर्णय लिया तथा सभी उपस्थित लोगों ने इस आशय की शपथ ली।
March 7, 2026 7: 58 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
