बोकारो के हरला में रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,
जयराम महतो की पार्टी का नेता बताकर कर रहे थे वसूली
Bokaro झारखंड के बोकारो जिले के हरला थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना सोमवार आधी रात की है, जब दो युवक एक ट्रक को रोककर चालक से मारपीट करने लगे और खुद को जयराम महतो की पार्टी का नेता बताने लगे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय महतो और अजय महतो के रूप में हुई है। पीड़ित ट्रक चालक त्रिलोकी यादव और खलासियों ने दोनों की पहचान की है। चालक ने बताया कि आरोपियों ने ट्रक रोककर मारपीट की, वाहन का शीशा तोड़ा और उसमें रखे सामान को भी जबरन छीन लिया। हरला थाना प्रभारी अनिल कच्छप ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ रंगदारी, मारपीट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है।
March 8, 2026 1: 29 am
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
