कुचाई के अरूवां में आपसी रंजिश से तंग आकर संगी
मामी ने अपनी बहन के साथ मिलकर गला दबाकर भतीजी को उतारा
मौत के घाट, पुलिस ने दोनो आरोपी को किया गिरफ्तार,
kuchai कुचाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत के अरूवां में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। आपसी रंजिश के कारण संगे संगी मामी ने अपनी बहन के साथ मिलकर नाबालिक भतीजी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी मामी और उसकी बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह घटना मंगलवार को सुबह की है। कुचाई पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला के टोटों थाना क्षेत्र के डुडचु गांव के निवासी बहादुर कुम्हार के 14 वर्षीय पुत्री भुमिता कुमारी विगत छह माह से कुचाई के अरूवां गांव में अपने नाना मेला कुम्हार के घर में रह रहा था। भुमिता कुमारी का नाना-नानी और मामा के घर पर रहना आरोपी मामी बिलासनी कुम्हारिन को खटकने लगा था। आए दिन आरोपी मामी बिलासनी कुम्हारिन पति-बिक्रम कुम्हार और भतीजी भुमिता कुमारी के बीच नोक झोक और झगडा होने लगी। लगभग एक सप्ताह पहले रांची के सोनाहातु थाना क्षेत्र के ओडेदारू निवासी सह आरोपी मामी की बहन सुकरमनी कुम्हारिन पिता-बासुदेव कुम्हार अपने बहन के घर कुचाई के अरूवां पहुची। बहन के घर आने से मामी को बल मिल गया। मंगलवार को सुबह 6.30 आरोपी मामी और भतीजी की पुनः किसी बात को लेकर झागडा शुरू हो गई। इसी बीच आरोपी मामी बिलासनी कुम्हारिन और उसकी बहन सुकरमनी कुम्हारिन ने मिलकर अपनी भतीजी भुमिता कुमारी के साथ मारपीट किया। साथ ही नाबालिक भतीजी भुमिता कुमारी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना की सुचना पाकर कुचाई पुलिस अलबल के साथ अरूवां पहुची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। वही मृतका के पिता बहादुर कुम्हार के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया। साथ ही हत्या के आरोपी मामी बिलासनी कुम्हारिन और उसकी बहन सुकरमनी कुम्हारिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
March 7, 2026 7: 19 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
