कुचाई में ग्राम पंचायत की स्थायी समितियों का
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, समितियों के कार्यों दायित्व
एवं कर्तव्यों के निर्वाहन से कराया जाएगा रू-ब-रू,
kharsawan कुचाई मुख्यालय के सभागार में पंचायती राज विभाग अंतर्गत जेआईटीएमएस स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा प्रशिक्षण एवं क्षमता सृजन संबंधी गतिविधियों में सहयोग हेतु ग्राम पंचायत की स्थायी समितियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गई। इस प्रशिक्षण शिविर में कुचाई प्रखंड के अरूवां, छोटासेगोई, मरांगहातु, गोमियाडीह, बारूहातु, रोलाहातु, रूगुडीह, बंदोलोहर, तिलोपदा, पोडाकाटा पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति, निर्माण एवं विकास समिति, संचार एवं अधोसंरचना समिति, कृषि, सहकारिता, सार्वजनिक सम्पदा एवं उधोग समिति, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा वन एवं पर्यावरण समिति, महिला, शिशु एवं सामाजिक कल्याण समिति, ग्राम रक्षा समिति के अध्यक्ष, मुखिया, उपमुखिया शामिल हुए। इस दौरान प्रखंड समन्वय पंकज कुमार के द्वारा बताया गया कि पंचायत स्तर पर गठित स्थाई समितियां के कार्यों दायित्व एवं कर्तव्यों के निर्वाहन से रू-ब-रू कराया जाएगा। ऐसी समितियां ग्राम पंचायत के सामान्य नियंत्रण के अधीन होगी और ऐसी समितियां शक्तियों का प्रयोग करेगी जो ग्राम पंचायत द्वारा उनको सौंपी जाए। इस प्रशिक्षण में जानकारी दी जाएगी। साथ ही पंचायत के विकास हेतु स्थाई समिति के माध्यम से किस प्रकार सहयोग किया जा सकता है। इस बारे में पंचायत स्थाई समिति अध्यक्ष को बताया गया। ग्राम रक्षा समितियो के कार्य क्षेत्र, कार्य और कर्तव्य, सामाजिक रूप से पिछडे तथा समाज के विकलांग वर्गो का विकास, कुर्षि, मत्स्य पालन, खेलकूद तथा श्रम सार्वजनिक सम्पदा एवं उधोग से संबंधित कार्य, ग्राम पंचायत के प्रशासन की स्थापना और सेवाओ, ग्राम पंचायत क्षेत्र में निर्माण का अनुमोदन, बजट, लेखा, कराधान तथा अन्य वितीय विषय, भूमि निकास तथा संरक्षण, खाद एवं नागरिक आपूर्ति, राजस्व, पंचायत के अपने क्षेत्रीय सीमाओ की योजना, प्रबंधन, कार्यान्वयन आदि जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक कोर्डिनेटर पंकज कुमार, मास्टर ट्रेनर सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया, समितियों के अध्यक्ष, आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 7: 58 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
