खरसावां में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का तीन
दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ, वंचित वर्गो की अधिकतम
भागीदारी सुनिश्चित कर पंचायत में होगा विकास-प्रमुख
Kharsawan खरसावां प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को सबकी योजना सबका विकास अभियान 2025-26 निमित ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। शिविर का विधिवत उदघाटन प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी दीपक उरावं के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम मास्टर टेªनर रंजीत आचार्य, रिसोर्स मैनेजर जगदीप दास, प्रखंड कोडिनेटर रसिकन टोपनो के द्वारा सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य जेएसएलपीएस आदि को प्रशिक्षित किया गया। मौके पर श्री जामुदा ने कहा कि सबकी योजना सबका विकास अभियान का संचालन किया जाना है। इस अभियान के माध्यम से ग्राम पंचायतों की संख्या को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर शुरू किया गया है। जिसके द्वारा जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं आदि जैसे समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समाज का विकास किया जाएगा। उन्होने कहा कि केवल योजनाओं का चयन ही नहीं अपितु गांव-गांव जाकर वहां की समस्याओं का आंकलन करते हुए आवश्यकतानुसार योजनाओं का चयन करने हेतु ग्राम सभा में उपस्थापित भी करें। उन्होंने आगे कहा कि केवल रोड, पुल, पुलिया से संबंधित योजनाओं का ही चयन न करें, वरन ग्रामवार एवं व्यक्तिवार समस्याओं का आंकलन कर, उन समस्याओं को समावेशित करते हुए उनका निष्पादन भी सुनिश्चित कराएं। वही सतत विकास का लक्ष्य, ग्राम पंचायत समन्वय समिति का उन्मुखीकरण, कार्ययोजना निर्माण प्रक्रिया, फामंटस, फीडबैक आदि पर जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीपीआरओ दीपक उरावं मास्टर टेªनर रंजीत आचार्य, रिसोर्स मैनेजर जगदीप दास, प्रखंड कोडिनेटर रसिकन टोपनो सहित पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य जेएसएलपीएस कर्मी उपस्थित थे।
March 7, 2026 11: 49 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
