खरसावां के पूर्व विधायक गुलाब सिंह बानरा के निधन
पर शोक की लहर, आम से खास तक उनके पैतृक गांव पहुचकर
उन्हे श्रद्वाजंलि देकर अंतिम संस्कार में हुए शामिल
kuchai खरसावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब सिंह बानरा (86) का शनिवार शाम को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने ने शनिवार शाम को अंतिम सांस ली। उनका निधन चाईबासा के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ था। गुलाब सिंह बानरा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कुचाई के तिलपोदा में किया गया। आम से खास तक उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हे श्ऱक्षजंलि दी। पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि गुलाब सिंह बानरा एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।
खरसावां की राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुख की घडी सहन करने की शक्ति प्रदान करे। जबकि खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई के तिलपोदा उनके पैतृक गांव पहुचकर पूर्व विधायक गुलाब सिंह बानरा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होने कहा कि गुलाब सिंह बानरा का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हे अपने श्रीचरणो में स्थान दे व परिजनों को साहस प्रदान करे। वही खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा कि उनके जैसा नेता नही देखा जो आम आदमी से इतना घुलता मिलता हो। खरसावां की धरती ने अपना एक सच्चा सपूत खो दिया है। बता दे कि गुलाब सिंह बानरा बिहार विधानसभा में 1972 से 1977 तक खरसावां विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था। गुलाब बाबू के पुत्र संजोग बानरा ने बताया कि पिताजी 20 दिनों से भोजन तक छोड़ दिया था। उन्हें भोजन के रूप में लिक्वीड दिया जा रहा था। शनिवार देर शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके अंतिम संस्कार में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, भाजपा नेता विनोद श्रिावास्तव, लखीराम मुंडा, रमानाथ महतो, मुखिया राम सोय, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, सत्येन्द्र कुम्हार आदि शामिल हुए।