गम्हरिया में बंद पड़े कंपनियों से स्क्रैप चुराते नौ साथियों
के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर पेटू प्रमाणिक,
Gamharia गम्हरिया थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहां एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में चोरी करते 9 चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस की गिरफ्त में आए चोरों में शातिर चोर गणेश प्रामाणिक ऊर्फ पेटू प्रमाणिक, गुरु प्रमाणिक, दीपक ठाकुर उर्फ रिशु, विशाल कुमार, राजेश महापात्र उर्फ राजू बन्ना, विजय दास, मुकेश चक्रवर्ती, मोहम्मद सलमान खान और दिनेश सिंह शामिल है। पुलिस ने उनके पास से एक बोलेरो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 05 सीएम-6396, एक पियागो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 05 सीके-9230, करीब 50 किलो अलमुनियम का स्क्रैप, 25 किलो ताम्बे का तार, तार काटने वाला लोहे का कटर और जूट का रस्सा बरामद किया है. इसकी जानकारी मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने दी। उन्होंने बताया कि लगातार औद्योगिक क्षेत्र में हो रहे चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है. टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं गुप्त सूचना पर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
March 7, 2026 6: 26 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
