खरसावां के कृष्णापुर में पारंपरिक तरीके से हुई वार्षिक बुना पूजा, श्रद्वालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख, शांति-समृद्वि की कामना
Kharsawan (Sandeep Mahto) खरसावां प्रखंड के अंतर्गत कृष्णापुर गांव में पारंपरिक तरीके से वार्षिक बुना पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। विधिवत रूप से गांव के पुजारी अशोक महतो ने पूजा-अर्चना कर अच्छी बरसात होने की भी कामना की। इसके अलावे गांव की समस्त लोगों की सुख, शांति-समृद्वि और गो संवर्धन की बढोतरी की कामना की गई। जिसमे बकरा व मुर्गों का बाली भी चढ़ाया गया। साथ ही ताप बढ़ने से लोगो को राहत मिले। इसके लिए मराम ठाकुर, धराम देवता, मॉ पाऊडी से प्रार्थना किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से कृष्णापुर गांव में प्राचीन काल से पूजा-अर्चना चली आ रही है। श्रद्धालुओं ने अर्चना कर बिमारियों से दूर रखने, गांव और परिवार की सुख शांति की प्राप्ति के लिए बुना पूजा किया। वही श्रद्धालुओं प्रसाद का भी ग्रहण किया गया। पूजा-अर्चना में मुख्य रूप से पुजारी अशोक महतो, सुरत महतो, रोहित महतो, कुलदीप महतो, कपुर महतो, नगेन्द्र महतो, महेंद्र महतो, मधु महतो, सत्यनारायण महतो, अजय महतो, प्रवीण महतो, सनत महतो, रामप्रसाद महतो, राजकिशोर महतो, आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
