खरसावां में आंधी-पानी ने मचाई तबाही, बेहरासाई में घर पर
गिरा वर्षो पुरानी इडली पटास पेड़, घर के लोग बाल बाल बचे, घरों के
उड़े छप्पर, जगह जगह गिरे पेड़, टूटे बिजली के खम्बे और तार
Kharsawan खरसावां में मंगलवार को लोगों को प्रचंड गर्मी से दोपहर बाद राहत मिली। वहीं राहत के साथ-साथ आंधी-पानी ने आधे घंटे तक तबाही मचा दी। सुबह से तेज धूप के कारण गरमी से सारे लोग परेशान थे। दोपहर करीब 3 बजे के बाद अचानक तेज हवाओं के साथ आधी तुफान शुरू हो गया। बादलों का साम्राज्य हो गया और आंधी तूफान चलने लगा. काफी तेज हवा थी।
मौसम विभाग के मुताबिक, 60 से 65 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी की रफ्तार रही। पहले तो हल्की बारिश हुई। लेकिन बाद में आंधी तूफान ने कई जगह तबाही ला दी। कई जगहों पर बिजली के खंभे और पेड़ गिर गये। आंधी तूफान से खरसावां पथ निरीक्षण भवन परिसर में स्थित लगभग 80 साल पुरानी इडली पटास पेड़ टूटकर खरसावां के बेहरासाई निवासी अतुल पुष्टि के खपरैल मकान पर जाकर गिरा। इडली पटास पेड का हिस्सा बिजली के तार में जाकर फंस जाने के कारण उस घर के छह लोग बाल बाल बच गए। वही खरसावां-सीनी और खरसावां-रंडगांव मुख्य मार्ग के उपर इडली पटास पेड झुल रहा है। हालाकि पेड के गिरने से खपरैल मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावे खरसावां पथ निरीक्षण भवन परिसर में नीम पेड का डाली गिरा। वही खरसावां शहरी क्षेत्र के पतिसाई में घुमाउ मोड पर एक गम्हार का पेड गिरने से मार्ग बाधित रहा। मनुटोला में बिजली खम्बा गिरने, खरसावां के कुम्हारसाई में सुदीप घोडाई के के एस्बेस्टस छत उडने की सूचना है। इससे आम के फसलो को काफी नुकसान पहूुचाया। जगह जगह पेड लगातार आधें घंटे तक आंधी तूफान ने भारी तबाही मचाई। बिजली तार टुट गए है। जिससे आज अंधकार छाये रहने की संभावना है।