कुचाई के मंदिरों में रामनवमी पर भगवान श्रीराम की
हुई विशेष पूजा-अर्चना, सुख शांति और समृद्धि की कामना,
kuchai कुचाई प्रखंड के विभिन्न मंदिरो में रामनवमी पर भगवान श्री राम की विशेष पूजा-अर्चना की गई. प्रखंड के पोंडाकाटा, जोजोहातु, दुरूसाई, तोड़ांगडीह, बालजुड़ी, छोटाचाकड़ी, मरांगहातु, मुंडादेव, डोरो, अरूवां, सेरेंगदा, रायपीढ़ी आदि गांवों में रीति-रिवाज के साथ भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर रामनवमी का पर्व मनाया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना करने से न केवल पापों का नाश होता है, बल्कि जीवन में सुख शांति और समृद्धि भी आती है। वास्तु शास्त्र और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रामनवमी पर श्री राम का चित्र या मूर्ति उचित दिशा में स्थापित करने से विशेष मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस पूजा अर्चना के दौरान मुख्य रूप से चन्द्रशेखर तिवारी, पप्पु तिवारी, राजकिशोर दास, अन्नु अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, मधु दास, मुन्ना दास, प्रिती दास, एस के गौस्वामी, लक्ष्मण महतो, पंचु दास, वैधनाथ महतो, उपेन महतो आदि उपस्थित थे।
March 8, 2026 5: 19 am
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
