खरसावां में मनरेगा योजना पर समीक्षात्मक बैठक,
प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आगंनबाड़ी केन्द्र और कुआं पेड़िग,
ससमय कार्य पूरा करे, अन्यथा होगी कार्रवाई-बीडीओ
Kharsawan खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में मनरेगा योजना पर एक समीक्षात्मक बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने बारी-बारी से आगनबाड़ी केन्द्रों और कुआ निर्माण कार्य की समीक्षा किया। इस दौरान बीडीओ ने पेडिंग आंगनबाड़ी केन्द्रों निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्रों निर्माण कार्य पूर्ण नही होने कारवाई किया जाएगा। उन्होने कहा कि ससमय आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण कार्य को पूर्ण करे। अन्यथा राशि रिकवरी होगी। इस दौरान बारी बारी से संबधित पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं वेडरों से आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण कार्य और कुआ निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर कई दिशा निर्देश दिया गया। उन्होने कहा कि मनरेगा योजनाओं के गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है। योजना के गुणवत्ता से समझौता नही किया जा सकता है। खरसावां के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा योजना पेड़िंग है। सभी रोजगार सेवकों को योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने, अधिक से अधिक योग्य लाभुकों को योजनाओं द्वारा लाभान्वित करने तथा प्रत्येक गांव में पांच योजनाओं को संचालित करते हुए कार्य दिवसों की संख्या में वृद्धि लाने के निर्देश दिए। इसके अलावे रॉयल्टी की राशि अविलंब जमा करने का निर्देश संबंधित वेंडर को दिया गया। संचालित मनरेगायोजनाओं में बिल वाउचर पारित करते हुए एमआइएस करने, सभी योजनाओं में सूचना पट्ट लगाने, आंगनबाड़ी और कुआ निर्माण कार्य को अविलंब पूर्ण करने, स्कीम क्लोजिंग करने, मापी पुस्त अद्यतन करने के पश्चात ही भुगतान करने तथा अभिलेख संधारण करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से सहायक अभियता अभिषेक आशुतोष श्रिवास्तव, बीपीओ रानो बास्के, बबलु महतो, कनिया अभियता निरज सिन्हा, सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, बीएफटी, सीएफटी, वेडर आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 8: 39 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
