खरसावां शहीद स्मारक समिति की समीक्षा बैठक, शहीद दिवस ले रहा मेला के रूप, जो है चिंता का विषय, मांस मछली का व्यापार करना शहीदों के अपमान प्रतीक,
Kharsawan खरसावां शहीद स्मारक समिति की एक समीक्षा बैठक उपाध्यक्ष सालेन सोय की अध्यक्षता में की गई, इस बैठक में आदिवासी हो समाज महासभा एवं समन्वय समिति के सक्रिय सदस्य शामिल हुए। समिति ने सर्वप्रथम खरसावां गोली कांड में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया गया। चर्चा में बात निकाल कर आई की शहीद दिवस को एक मेला के रूप में लिया जा रहा है। जो चिंता का विषय है। समिति के सदस्यों के द्वारा बात निकलकर आई की हाट परिसर में मांस मछली का व्यापार जोरों से चला जिसको लेकर समिति के लोग काफी नाराजगी जताई हैं। अखबारों के माध्यम से पत्राचार के बावजूद मांस मछली का व्यापार करना शहीदों का अपमान प्रतीत होता हैं। साथ ही समिति ने बैठक में निर्णय लिया कि शहीद स्थल को शहीद पार्क के नाम से प्रचारित ना करें प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया में भी। यह वीरों की भूमि शहीद स्थल है। यह स्थान आदिवासी समुदाय के आस्था से जुड़ा है और इस आस्था को आस्था ही रहने दिया जाए। समिति ने निर्णय लिया कि आने वाले समय में शहीद स्थल का प्रचार प्रसार करने को लेकर एक कमेटी का गठन करेगी। साथ ही खरसावां गोली कांड में शहीद हुए शहीदों को चिन्हित करने के लिए सरकार से आयोग की मांग रखेंगे। जिसमें समिति की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। अंत में जिला प्रशासन, स्थानीय पत्रकारों, राज्य के माननीय सदस्यों एवं विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हुए बैठक को समाप्त किया। इस बैठक में मुख्य रूप से मनोज कुमार सोय, वीर सिंह सिजुई, महेश मिंज, सूरज सोय, रामलाल हेंब्रम, अमर उरांव, जीवन सोय, तुरी सुरीन, खुदी सुरीन, सावित्री कुदादा, सुरा हेंब्रम, रेंगो पुरती, उमेश कुमार बोदरा, विजय दीगी् आदि उपस्थित थे।
March 8, 2026 5: 36 am
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
