कुचाई में प्रखंड पंचायत समिति की समीक्षात्मक बैठक,
विकास योजनाओं का बारी-बारी से की गई समीक्षा, अपूर्ण
योजनाओं को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का निर्देश,
kuchai कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में प्रखंड पंचायत समिति की एक समीक्षात्मक बैठक प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में बिजली विभाग, कुर्षि विभाग, शिक्षा विभाग, उधोग विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ विभाग, पशुपालन विभाग, मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न्ा विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की गई। साथ ही कई दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में साथ ही पंचायत समिति अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं वित्तिय वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 की समीक्षा की गई। अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पूर्ण हो चुकी योजनाओं का रॉयल्टी की राशि, लेबर सेस नियमानुसार जमा करने का निर्देश दिया गया। वित्तिय वर्ष 2025-26 हेतू योजना चयन की जानकारी ली गई। बताया गया कि 15 वीं विŸा आयोग के द्वारा सबकी योजना सबका बिकास अभियान के अंतर्गत वित्तिय वर्ष 2025-26 के लिए पंचायतों के विभिन्न ग्रामों में ग्रामसभा के आयोजन की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन परिवारों को आवास नही मिला है। उनका सर्व का कार्य प्रगति पर है। इसके अनावे मनरेगा के अंतर्गत बागवानी, बिरसा सिंचाई कूप, दीदी बाड़ी योजना, सोख पीट, नाडेप व पोटो हो खेल मैदान निर्माण कार्य की जानकारी दी। अंचल के द्वारा बताया गया कि किसी व्यक्ति की दुर्घटना में मौत होने पर एक लाख की सरकारी सहायता, साप काटने, पानी में डुबने आदि से मौतू होने पर चार लाख की सरकारी सहायता देने, शिक्षा पर बताया गया कि कुचाई के ड्रॉप आउट बच्चों का नामाकंन कराने, वन विभाग के द्वारा बताया गया कि वन जीव के द्वारा किसी की मौत होने पर चार लाख की सरकारी साहयता देने, इसके अलावे कृर्षि विभाग, सहकारिता, आपूर्ति, चिकित्सा, बैक, बाल बिकास परियोजना, पशुपालन विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी, उप प्रमुख सुखदेव सरदार, बीडीओ साधुचरण देवगम, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, कोडिनेटर पंकज कुमार, आवास कोडिनेटर मीना बाकिरा सहित सभी पंसस, विभिन्न विभागो के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 9: 41 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
