कुचाई में प्रखंड पंचायत समिति की समीक्षात्मक
बैठक, विकास योजनाओं का बिंदुवार की गई समीक्षा, अपूर्ण
योजनाओं को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का निर्देश,
kuchai कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में प्रखंड पंचायत समिति की एक समीक्षात्मक बैठक प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में बिजली विभाग, कुर्षि विभाग, शिक्षा विभाग, उधोग विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ विभाग, पशुपालन विभाग, मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न्ा विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही कई दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में साथ ही पंचायत समिति अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं वित्तिय वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 की समीक्षा की गई। अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे ा। वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतू योजना चयन करने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि 15 वीं विŸा आयोग के द्वारा सबकी योजना सबका बिकास अभियान के अंतर्गत वित्तिय वर्ष 2025-26 के लिए पंचायतों के विभिन्न ग्रामों में ग्रामसभा के आयोजन की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन परिवारों को आवास नही मिला है। उनका सर्व का कार्य प्रगति पर है। इसके अनावे मनरेगा के अंतर्गत बागवानी, बिरसा सिंचाई कूप, दीदी बाड़ी योजना, सोख पीट, नाडेप व पोटो हो खेल मैदान निर्माण कार्य की जानकारी दी। अंचल के द्वारा बताया गया कि किसी व्यक्ति की दुर्घटना में मौत होने पर एक लाख की सरकारी सहायता, साप काटने, पानी में डुबने आदि से मौतू होने पर चार लाख की सरकारी सहायता देने, वन विभाग के द्वारा बताया गया कि वन जीव के द्वारा किसी की मौत होने पर चार लाख की सरकारी साहयता देने, कनिया अभियता को योजनाओ का निरीक्षण करने, आवटिंत राशि के आधार पर योजनाओं का चयन करने, इसके अलावे कृर्षि विभाग, सहकारिता, आपूर्ति, चिकित्सा, बैक, बाल बिकास परियोजना, पशुपालन विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी, उप प्रमुख सुखदेव सरदार, बीडीओ साधुचरण देवगम, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, सहायक अभियंता गणेश महतो, ब्लोक कोडिनेटर पंकज कुमार, प्रधान सहायक सनिता सिंहदेव, सहायक अभियता गणेश महतो, कनिया अभियता सुमीत कवि, पंसस राजेश हेम्ब्रम, जंयती मुंडा, युवराज सिंह, चांदमनी मुंडा, लालमुनी सामाड, सहित विभिन्न विभागो के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 6: 19 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
