खरसावां मे मैथमेटिक्स कंपटीशन के परिणाम घोषित, बालक वर्ग में प्रकाश टुटू एवं बालिका वर्ग में लक्ष्मी मंडल बनी विजेता, प्रतिभाओ को नगद एवं ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित,
Kharsawan
खरसावां के ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल के ऑन इट्स फर्स्ट सिल्वर जुबली एनिवर्सरी पर मैथमेटिक्स कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस कंपटीशन में प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय खरसावां, प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय कुचाई, राजकीय उच्च विद्यालय कृष्णापुर खरसावां, राजकीय उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई, मॉडल स्कूल खरसावां, आश्रम आवासीय विद्यालय कुचाई तथा ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल खरसावां के कुल 153 विद्यार्थियों ने भाग लेकर मैथमेटिक्स पर अपनी प्रतिभा दिखाई।

मैथमेटिक्स कंपटीशन का परिणाम घोषित कर दिया गया। साथ ही मैथमेटिक कंपटीशन के विजेता और विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कार स्वरूप नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बालक वर्ग के मैथमेटिक्स कंपटीशन में आश्रम विद्यालय कुचाई के प्रकाश टूटू प्रथम, गवर्नमेंट हाई स्कूल खरसावां रौनक हेंब्रम द्वितीय एवं गवर्नमेंट हाई स्कूल खरसावां के तापस मंडल तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग के मैथमेटिक्स कंपटीशन में प्लस टू हाई स्कूल खरसावां के लक्ष्मी मंडल प्रथम, प्लस टू हाई स्कूल खरसावां के प्रियंका महतो द्वितीय तथा खरसावां मॉडल स्कूल के पार्वती महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैथमेटिक्स कंपटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिका वर्ग के विजेता को तीन-तीन हजार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को दो-दो हजार एवं ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक और बालिका को एक-एक हजार एवंक्ष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल के निदेशक डोमनिक राज ने कहा कि आधुनिकता के युग में गणित का ज्ञान अति आवश्यक है। क्योंकि यह उनकी तार्किक सोच, समस्या-समाधान कौशल और रचनात्मकता को विकसित करती है, जो न केवल गणित के लिए बल्कि जीवन के हर क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल के निदेशक डोमनिक राज, शिक्षक देवाशीष मुखर्जी, अल्का महांती, मधुमिता पटनायक, मनौती मिश्रा, गौरी साहु, देवाशीष साहु, सानिका कुम्हार, मुख्ता देवी, प्रतिमा बेहरा, सुजल मंडल, पर्णव पाणी, अलेक्स विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
